प्रधानमंत्री मोदी का प्रकृति प्रेम, मोर को दाना खिलाते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Prime Minister Narendra Modi shared a video on social media with National Bird Peacock on Instagram
प्रधानमंत्री मोदी का प्रकृति प्रेम, मोर को दाना खिलाते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी का प्रकृति प्रेम, मोर को दाना खिलाते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम नजर आ रहा है। पीएम मोदी दिल्ली स्थित आवास पर सुबह-सुबह एक मोर को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी रोज सुबह जब सैर पर निकलते हैं तब ये पक्षी उनकी सैर के साथ होते हैं। इनके लिए लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास ग्रामीण इलाकों जैसे ऐसे ढांचे भी बनवाएं हैं जहां पक्षी अपना घोंसला बना सकते हैं। पीएम मोदी नियमित टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाते हैं. यह पीएम मोदी की दिनचर्या में शामिल है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज। जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर साझा की गई कविता
 

भोर भयो, बिन शोर,
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा,
अंतर्मन की अनंत धारा
मन मंदिर में उजियारा सारा,
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।

Created On :   23 Aug 2020 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story