आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त वसुंधरा सिन्हा ने पदभार संभाला

By - Bhaskar Hindi |2 March 2023 11:18 AM IST
नागपुर आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त वसुंधरा सिन्हा ने पदभार संभाला
डिजिटल डेस्क, नागपुर। 1988 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी वसुंधरा सिन्हा ने नागपुर क्षेत्र के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी और प्रधान डीजीआईटी (प्रशिक्षण), एनएडीटी, नागपुर, संजय पुरी ने उन्हें कार्यभार हस्तांतरित किया। श्रीमती सिन्हा ने अपने साढ़े तीन दशक के करियर में आयकर विभाग में महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर काम किया है। नागपुर प्रभार में शामिल होने से पहले वे मुंबई में मुख्य आयकर आयुक्त (टीडीएस) के रूप में तैनात थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि करदाता और उनके प्रतिनिधि किसी भी कर संबंधी मामलों के लिए 3 से 4 बजे के बीच आयकर भवन में उनसे संपर्क कर सकते हैं।
Created On :   2 March 2023 11:18 AM IST
Next Story