सनातन संस्कृति का संवर्धन करें : संजय महाराज

Promote Sanatan culture: Sanjay Maharaj
सनातन संस्कृति का संवर्धन करें : संजय महाराज
 ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन सनातन संस्कृति का संवर्धन करें : संजय महाराज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चारों वेद अपने घर में रखें और विचारों का पठन करें। भारतीय सनातन संस्कृति का संवर्धन करें। यह आव्हान विन्ध्यपीठाधीश्वर मानस मर्मज्ञ बालयोगी संत (मिर्जापुर उ. प्र.) श्री संजयजी महाराज ने किया।  परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन नागपुर द्वारा 22वेंं  परिचय सम्मेलन ‘मिलाप-2023' का आयोजन अमृत भवन, आंध्र एसोसिएशन, उत्तर अम्बाझरी मार्ग में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन संजय महाराज के हाथों हुआ। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. रामनारायण मिश्र ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति श्याम मूर्ति पाण्डेय,   डॉ. प्रमोद गिरी तथा सिवनी की पूर्व सांसद नीता पटोरिया, अरुण कुमार शुक्ला  रायपुर (छ.ग.) तथा रामकिसन ओझा उपस्थित थे। सम्मेलन के  संयोजक पंडित अनिल  शर्मा, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष गिरीश (चिंटू) पुरोहित, परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के  अध्यक्ष विश्वजीत भगत, महासचिव  स॔जय  चतुर्वेदी  प्रमुखता से उपस्थित थे। रामनारायण मिश्र  ने कहा कि पाश्चात्य  सभ्यता का अंधानुकरण हमारे सनातन एव॔ वैदिक  धर्म  पर कुठाराघात  है।  

परशुराम गौरव सम्मान
इस अवसर पर गोरक्षण सभा, धंतोली, नागपुर के अध्यक्ष सतीश वसंत साल्पेकर को अतिथियों के हाथों परशुराम गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सह संयोजक राकेश मिश्रा, डॉ प्रभावती बाजपेयी, प्रियंका तिवारी, अशोक राजदेकर, हेमंत शर्मा, आशीष शर्मा, जयभगवान  शर्मा, अतुल देव सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रयास किया। संचालन श्वेता शुक्ला शेलगांवकर ने किया।
 

Created On :   11 Jan 2023 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story