40  दिवसीय गायत्री जप की पूर्णाहुति ,3500 दीपकों से दीपयज्ञ

Purnahuti of 40 days Gayatri chanting, Deepayagya with 3500 lamps
40  दिवसीय गायत्री जप की पूर्णाहुति ,3500 दीपकों से दीपयज्ञ
नागपुर 40  दिवसीय गायत्री जप की पूर्णाहुति ,3500 दीपकों से दीपयज्ञ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नंदनवन स्थित गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पंचमी से प्रारंभ 40 दिवसीय सामूहिक गायत्री महामंत्र जप के अनुष्ठान की पूर्णाहुति 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से हुई। नागपुर सहित विदर्भ के 1500 साधकों ने यज्ञ में गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की गई। एक दिन पूर्व 3500 दीपकों के माध्यम से गायत्री दीपयज्ञ किया गया। यज्ञ का संचालन करते हुए गायत्री तीर्थ हरिद्वार के विशेष प्रतिनिधि सोमदेव पटिया ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, प्राणीमात्र का कल्याण, विश्वशांति एवं पर्यावरण शोधन का आध्यात्मिक प्रयोग है। विशेष अतिथि मुंबई से भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक के.एल. मोदी एवं सत्यपाल अग्रवाल, यवतमाल से शिवदास धावडे, पांंडव एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के गिरीश पांडव तथा सुहास नानवटकर  उपस्थित थे।

Created On :   17 March 2023 12:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story