ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड

अब नगर निगम के 79 वार्डों में से 21 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जिले में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। नए निर्देश के बाद जबलपुर नगर निगम में ओबीसी का एक वार्ड आबादी की तुलना में अधिक आरक्षित िकया गया। जिसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया में वार्ड नंबर 51 रविंद्रनाथ टैगोर ओबीसी के लिए पर्ची निकाली गई। इस प्रकार अब नगर निगम के 79 वार्डों में से 21 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 43 अनारक्षित, 11 अनुसूचित जनजाति, 4 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम जबलपुर में पूर्व में की गई आरक्षण प्रक्रिया में ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत के हिसाब से 20 वार्ड मिले थे। जबकि शहर में आबादी के हिसाब ओबीसी की संख्या 26 फीसदी से अधिक है। इसके चलते एक वार्ड और ओबीसी के लिए बढ़ाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक निर्देशों के अनुसार एससी-एसटी के प्रकरण व महिला आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं होना था। आबादी के हिसाब से ओबीसी के पद घट या बढ़ रहे हैं। वहाँ आरक्षण होना था।
ऐसी है आरक्षण की स्थिति -
पूर्व में नगर निगम जबलपुर में एससी के 11, एसटी के 4, ओबीसी के 20 और सामान्य महिला 22 व सामान्य 22 सीटों का आरक्षण किया गया था। इनमें से एक वार्ड ओबीसी का बढ़ाया जाना था जो अनारक्षित वार्डों में से लिया गया। अनारक्षित के 22 वार्डों में 9 वार्ड पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित थे। इस कारण 13 वार्डों से ही एक वार्ड का चयन किया गया। मानस भवन में अधिकारियों और सामान्य लोगों की मौजूदगी में वार्ड नंबर 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 51, 55, 56, 73 की पर्ची डाली गई। लॉटरी सिस्टम से एक पर्ची निकलवाई गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 51 रविंद्रनाथ टैगोर ओबीसी में आरक्षित हुआ।
कौन सा वार्ड किसके लिए -
एससी अनारक्षित -
वार्ड नंबर 44 आचार्य बिनोवा भावे, 52 मदन मोहन मालवीय, 78 नया वार्ड, 62 डॉ. अम्बेडकर, 63 शहीद भगत सिंह।
एससी महिला -
वार्ड नंबर 9 दादा बाबूराव परांजपे, 29 राम मनोहर लोहिया, 48 सिद्ध बाबा, 53 महर्षि अरविंद, 58 राधा कृष्णन, 66 रानी लक्ष्मी बाई।
एसटी अनारक्षित -
वार्ड नंबर 64 महर्षि सुदर्शन व 77 नया वार्ड।
एसटी महिला -
वार्ड नंबर 70 लाला लाजपत राय व 75 नया वार्ड।
ओबीसी अनारक्षित -
51 रविन्द्रनाथ टैगोर, 38 मोतीलाल नेहरू, 74 नया वार्ड, 5 वल्लभभाई पटेल, 2 वीरेन्द्रपुरी, 54 जवाहरलाल नेहरू, 37 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, 28 जयप्रकाश नारायण, 03 त्रिपुरी, 59 अशफाक उल्ला, 65 सुभाषचंद्र बैनर्जी।
ओबीसी महिला -
वार्ड नंबर 1 गढ़ा, 57 महर्षि महेश योगी, 67 रानी अवंती बाई, 27 चेरीताल, 10 गुप्तेश्वर, 71 नया वार्ड, 17 रानी दुर्गावती, 20 कस्तूरबा गांधी, 36 मौलाना अब्दुल कलाम व 24 हनुमानताल।
अनारक्षित वर्ग -
18 शहीद गुलाब सिंह, 23 बालगंगाधर तिलक, 26 गोविंद वल्लभ पंत, 43 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, 45 शीतलामाई, 46 डॉ. द्वारका प्रसाद मिश्रा, 47 सेठ गोविंद दास, 49 लाल बहादुर शास्त्री, 61 दीवान आधार सिंह, 8 ग्वारीघाट, 11 गिरीराज कपूर, 16 महाराणा प्रताप, 32 सुभद्रा कुमारी, 34 भवानी प्रसाद तिवारी, 35 महाराजा अग्रसेन, 39 चितरंजन, 40 डॉ. जाकिर हुसैन, 42 सुभाषचंद्र बोस, 55 खेरमाई, 56 अब्दुल हमीद व 73 नया वार्ड।
अनारक्षित महिला -
13 बनारसीदास भनोट, 14 नरसिंह, 19 कमला नेहरू, 21 स्वामी विवेकानंद, 30 दीनदयाल उपाध्याय, 33 महाराजा अग्रसेन, 50 ठक्कर ग्राम, 60 निर्मलचंद जैन, 69 चंद्रशेखर आजाद, 72 नया वार्ड, 76 नया वार्ड, 4 शंकर शाह, 6 इंदिरा गांधी, 7 वीर सावरकर, 12 जॉर्ज डिसल्वा, 15 मदन महल, 22 जवाहरगंज, 25 महात्मा गांधी, 31 राजीव गांधी, 41 संजय गांधी, 68 गोकलपुर व 79 नया वार्ड।

Created On :   25 May 2022 5:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story