घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By - Anita Peddulwar |23 March 2023 7:09 AM GMT
नागपुर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नई कामठी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच उसे अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। पीड़िता 23 वर्षीय है, जबकि आरोपी उसका परिचित अरबाज शेख (22) ताजबाग नागपुर निवासी है। अरबाज पीड़िता के घर गया हुआ था। खुले दरवाजे से उसने पीड़िता के कमरे में प्रवेश किया और उससे दुष्कर्म किया। आोरपी ने प्रकरण के बारे में किसी और को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया।
Created On :   23 March 2023 7:08 AM GMT
Next Story