मासूम बेटी और भतीजे को बनाया हवस का शिकार

Rape with Innocent daughter and nephew, accused arrested
मासूम बेटी और भतीजे को बनाया हवस का शिकार
रिश्ते तार-तार मासूम बेटी और भतीजे को बनाया हवस का शिकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मासूम बेटी और भतीजे से दुष्कृत्य कर शर्मसार करने की घटना उजागर होेने पर शनिवार को हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति नकली तृतीय पंथी है। वह घर से साड़ी पहनकर निकलता है और चौराहे पर लोगों से वसूली करता है। कुछ दिन से इस दुष्कर्मी की पत्नी अपनी 8 वर्षीय बेटी तथा जेठानी अपने 7 वर्षीय पुत्र को छोड़कर भाग गई हैं। तब से इन दोनों मासूमों की देखभाल उनकी दादी कर रही है। घटना वाले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब मासूमों की दादी एवं नराधम की मां अपने काम-धंधे से घर लौटी। उन्होंने नराधम को दोनों मासूमों के साथ गलत कृत्य करते हुए देख लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हुड़केश्वर पुलिस को दी। पुलिस तत्काल हरकत में आई और प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने काफी दिनों से मासूमों के साथ दुष्कृत्य करने की बात स्वीकार की। अदालत मंे पेश कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

भांजी से छेड़छाड़ मामा पर प्रकरण दर्ज

उधर भांजी पर बुरी नजर डालने वाले मामा के खिलाफ  शनिवार को शांति नगर थाने मंे प्रकरण दर्ज िकया गया। पीड़ित 14 वर्षीय िकशोरी है। आरोपी 33 वर्षीय है। किशोरी मूलत: गुजरात की है। लॉकडाउन के पूर्व उसके माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद िकशोरी अपनी नानी के घर आ गई। 14 सितंबर 2021 से अभी तक आरोपी मामा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बारे में नानी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बावजूद िकशोरी ने यह बात नानी को बताई, लेकिन बदनामी के डर से नानी ने उसे चुप रहने की सलाह दी, तब किशोरी ने यह बात एक महिला रिश्तेदार को बताई। शनिवार को महिला, िकशोरी को लेकर थाने पहुंची। उप-निरीक्षक वैभव भगत ने आरोपी मामा के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया। 


 

 

Created On :   26 Sep 2021 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story