स्वास्थ्य अधिकारियों के 48 पदों पर होगी भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाखाने सेवारत हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है, वहीं उपकेंद्रों में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों के 48 पद रिक्त हैं। जल्द ही इन पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती के लिए जल्द ही पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाने वाले हैं। जिप के कार्यक्षेत्र में 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 316 उप केंद्र और एलोपैथिक व आयुर्वेदिक मिलाकर 58 दवाखाने हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है। उप केंद्राें में डॉक्टरों की कमी है। यहां 216 मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों की मंजूरी है। इनमें से 178 पद भर्ती हो चुकी है। 48 पद रिक्त हैं। यह रिक्त पद जल्द ही भरे जाने वाले हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले सप्ताह से पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाने वाले हैं। उन्हें पहले 6 महीने प्रशिक्षण दिया जाने वाला है। इस समय खाली पदों की स्थिति इस प्रकार है। सावनेर में 8, कुही, मौदा, कलमेश्वर, भिवापुर व नागपुर में 1-1, उमरेड में 6, काटोल में 4, हिंगणा में 2, रामटेक 13 और नरखेड़ में 8 पद खाली हैं।
Created On :   14 March 2023 2:36 PM IST