जी-२० सदस्य देशों के प्रतिनिधि पन्ना टाईगर रिजर्व की करेंगे आज सैर 

Representatives of G-20 member countries will visit Panna Tiger Reserve today
जी-२० सदस्य देशों के प्रतिनिधि पन्ना टाईगर रिजर्व की करेंगे आज सैर 
पन्ना जी-२० सदस्य देशों के प्रतिनिधि पन्ना टाईगर रिजर्व की करेंगे आज सैर 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भारत को जी-२० समूह की अध्यक्षता व मेजमानी मिली है जिसके तहत एक साल तक देश के विभिन्न हिस्सों में जी-२० समूह के अलग-अलग विभागों की बैठकें देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रही है। जिसमें जी-२० सदस्य देशों के साथ मित्र देशों के प्रतिनिधि शामिल होकर महत्वपूर्ण फैसले ले रहे है। यूनेस्को की धरोहर में शामिल विश्व प्रसिद्ध खजुराहो में जी-२० के संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) चार दिवसीय शिखर सम्मलेन अंतर्गत कार्यक्रम २२ फरवरी से आरंभ है। चार दिवसीय कार्यक्रम एवं बैठकों का समापन २५ फरवरी को होगा। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के संयोजन में चल रही जी-२० की संास्कृतिक कार्य समिति की बैठक मेंं शामिल होने आए प्रतिनिधियों को भारत सरकार द्वारा २४ फरवरी को पन्ना टाईगर रिजर्व की सैर कराई जायेगी। जी-२० सदस्य देशों के प्रतिनिधि विदेशी मेहमानों के पन्ना टाईगर रिजर्व के कार्यक्रम को लेकर सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन एवं पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा जोरदार तरीके से उनके स्वागत को लेेकर तैयारियां की जा रही है। शनिवार २५ फरवरी को खजुराहो से जी-२० का प्रतिनिधि मण्डल सुबह ०५:३० बजे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ रवाना होकर सुबह ०६ बजे पन्ना टाईगर रिवर्ज मडला स्थित गेट से टाईगर रिजर्व के अंदर प्रवेश करेगा जिनके आगमन पर स्वागत को लेकर जोरदार तैयारियां की गई है।

खजुराहो से लेकर बमीठा तक सडक़ मार्ग को पूरी तरह से अपडेट किया जा चुका है मार्ग में मेहमानों के स्वागत के लिए स्टेण्ड पोस्ट होर्डिग लगाए गए है इन होर्डिंगसों में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलोंं की तस्वीरों उनकी बारे में जानकारी दी गई हेै इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पन्ना जिले सीमा क्षेत्र कर्णावती से लेकर पर्यटक ग्राम मडला तक सडक़ मार्ग के दोनों ओर रंगरोगन करते हुए शानदार तरीके से सजावट की गई है मार्ग में लगाए गए स्टेण्ड पोस्ट होर्डिगस में पन्ना के प्रमुख मंदिरों के साथ ही एनमडीसी हीरा खदान बृहस्पति कुण्ड सहित प्राकृतिक स्थलों को फोक्स किया गया है जिला प्रशासन के नेतृत्व में जोरदार तरीके से विदेशी मेहमानों के आवभगत और स्वागत के लिए तैयारी जारी है। पन्ना टाईगर रिजर्व स्थित मडला गेट में अत्याधुनिक तरीके से सजावट की व्यवस्था करते हुए पूरे क्षेत्र को क्लीन किया गया है।  

विदेशी मेहमानों को टाईगर रिजर्व से रूबरू कराने गाइडों को विशेष प्रशिक्षण 

जी-२० प्रतिनिधि मेहमानों को पन्ना टाईगर रिजर्व की सैर कराने के लिए पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा पिछले दो माह से तैयारियां की जा रही थी। प्रतिनिधियों के भ्रमण कार्यक्रम के लिए टाईगर रिजर्व पूरा रूट चार्ट पहले से तैयार किया जा चुका है रूट चार्ट अनुसार मार्ग की मरम्मत की गई। टाईगर रिजर्व में भ्रमण के लिए आए मेहमानों के लिए ३० से अधिक जिप्सीयों जिनमें मडला गेट से सवार होकर प्रवेश करेगें व्यवस्था की गई है। मेहमानों को टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों,मौजूद जैवविविधता और खूबियों की जानकारी के लिए टाईगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा गाईडो का चयन करके उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है इसके साथ ही मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पन्ना टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी जानकारियां देने के लिए मौजूद रहेगे। टाईगर रिजर्व के अंदर मेहमानों की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा इसको लेकर सभी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जा चुका है। इसके साथ ही साथ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रशासनिक मुखिया संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारियां की जा रही है। 

ढाई घंटे तक पन्ना टाईगर रिजर्व की सैर पर रहेंगे  

जी-२० के प्रतिनिधियों के पन्ना टाईगर रिजर्व के भ्रमण को लेकर जो जानकारी आई है उसके अनुसार खजुराहो से चलकर मेहमान सुबह ०६ बजे पन्ना टाईगर रिजर्व के मडला गेट पर पहँुचेगें और यहां से वे पन्ना टाईगर रिजर्व के अंदर जिप्सीयों में सवार होकर प्रवेश करेगें। सुबह ०६ बजे से ०८:३० बजे तक विदेशी मेहमान पन्ना टाईगर रिजर्व की सैर का आनंद उठायेगें मेहमानों को भी बेसब्री से वनराज के दीदार करने का इंतजार है। पन्ना टाईगर रिजर्व बाघों से समृद्ध है और उम्मीद की जा रही है कि मेहमानों को बाघ से भी दीदार होने का अवसर प्राप्त होगा जो कि उनके लिए यादगार पल होगा।

टाईगर रिजर्व की जैवविविधिता से रूबरू होगें मेहमान 

नवंबर २०२० में पन्ना टाईगर रिजर्व को यूनेस्को के मेन एण्ड बायोस्फीयर प्रोग्राम की वल्र्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व की सूची में शामिल किया जा चुका है। पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघ सहित वन्यप्राणियों की  खूबसूरत दुनिया है वहीं जैवविविधता के मामले में पन्ना टाईगर रिजर्व समृद्ध है सागौन सहित सैकडो प्रकार के वृक्षो की प्रजातियां और दुर्लभ जीव-जंतुओं की प्रजातियां, दुर्लभ एवं विलुप्त प्रजाती के गिद्धों पक्षियों के पन्ना टाईगर रिजर्व में दर्शन होते है पन्ना टाईगर रिजर्व के भ्रमण के लिए पहँुचाने वाले खास विदेशी मेहमानों को टाईगर रिजर्व की जैव विविधाता को लेकर खास जानकारियों से रूबरू कराने के लिए भी पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा तैयारियां की गई है। 
बाघों को जंगल में आबाद करने की सफल प्रयोग स्थलीय पन्ना टाईगर रिजर्व 
पन्ना टाईगर रिजर्व वर्ष २००७ में बाघ विहीन हो गया था जिसके बाद पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघों की उजड़ चुकी दुनियां को फिर से आबाद करने के लिए बाघ की पुर्नस्थापना चलाई गई जिसकी सफल कहानी दुनियां के लिए मिसाल बन गई है। पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघों की पुर्नस्थापना कार्यक्रम से दुनिया में पन्ना को एक नई पहचान मिली है और पन्ना टाईगर रिजर्व वन्यप्राणियों के संबंध में एक अध्ययन स्थली के रूप में भी उभर कर सामने आया है। 

इन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

जी-20 समूह देश में भारत सहित यूके, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये और अमेरिका हैं। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन भी शामिल है। मित्र देशों में बांग्लादेश, मिश्र, मॉरीशस, नीदरलैण्ड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई देश हैं। उल्लेखनीय है कि 1 दिसम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक भारत को जी-20 की बैठकों की अध्यक्षता मिली है। इस अवधि में अलग-अलग स्थानों पर बैठक और भ्रमण का कार्यक्रम है। सितम्बर माह में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गत वर्ष जी-20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया को मिली थी। भारत के बाद इसका आयोजन ब्राजील में होगा। 

इनका कहना है

पन्ना टाइगर रिजर्व में जी-२० समूह के प्रतिनिधि मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम से पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्धि दुनिया में और बढेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-२० की अध्यक्षता का अवसर प्राप्त हुआ है और इससे देश का मान-सम्मान दुनिया में ऊंचा हुआ है। खजुराहो में जी-२० की संस्कृति कार्य समूह की जो बैठक हो रही है उससे बुंदेलखण्ड के साथ ही पन्ना की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।
बृजेन्द्र प्रताप सिंह

पन्ना विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन  

जी-२० सदस्यों के देशों के प्रतिनिधियों को पन्ना टाईगर रिजर्व का भ्रमण कराना हम सब के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है पन्ना टाईगर रिजर्व बाघ सहित वन्यप्राणियों के साथ ही जैव विविधता के मामलें में समृद्ध है। हमार पूरा प्रयास है कि मेहमानों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाये साथ ही साथ मेहमान टाईगर रिजर्व का भ्रमण करने के साथ ही यहां से खूबसूरत पलों की यादें साथ लेकर वापस जाये।

बृजेन्द्र झा
फील्ड डायरेक्टर                  

Created On :   25 Feb 2023 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story