रोगायो से गांव में ही मिला रोजगार

डिजिटल डेस्क, चामोर्शी(गड़चिरोली)। खेत में कार्य समाप्त होने के बाद मजदूरों के पास काम नहीं होता है। इससे मजदूरों को कार्य की खोज में भटकना पड़ता है। मजदूरों को कार्य की जरूरत ध्यान में लेकर कमलगांव गुट ग्राम पंचायत प्रशासन ने रोगायो के कार्य शुरू किए है। इस कार्य पर 190 मजदूर कार्य कर रहे हैं। मजदूरों के खाली हाथ को गांव में ही कार्य उपलब्ध होने से मजदूरों में समाधान व्यक्त किया जा रहा है। एकोड़ी गांव में पुरातन मामा तालाब है। इस तालाब के पीछे खेती है। किसान इस मामा तालाब का पानी जरूरत के अनुसार उपयोग करते हैं। फिलहाल इस तालाब में पानी रहने पर गर्मियों में मवेशी व जानवरों को पानी की सुविधा होने में मदद मिलेगी। बारिश का पानी उचित नियोजन के अभाव में बहकर जाता था। इससे प्रतिवर्ष ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा था। अब रोगायो से तालाब गहराईकरण व बांध मजबूत होने पर पानी की सुविधा उपलब्ध होने से मत्स्य व्यवसाय को गति मिलेगी। फिलहाल तालाब के अंदरूनी हिस्से में मलबा जमा होने से पानी संग्रहण क्षमता घटी थी। अनेक वर्षों से तालाब का मिट्टीकार्य नहीं होने से तालाब का बांध कमजोर हो रहा था। यह समस्या व किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो, इसलिए तालाब गहराईकरण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान सुबह के सत्र में कार्य शुरू है। तालाब परिसर में रोगायो कार्य के लिए मजदूरों की भीड़ दिखाई दे रही है। गांव में रोजगार उपलब्ध होने से मजदूरों द्वारा समाधान व्यक्त की जा रही है।
Created On :   14 March 2023 3:51 PM IST












