चंद्रपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत ढही, एक की हालत गंभीर

Roof collapsed Bank of Maharashtra in chandrapur, one is serious
चंद्रपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत ढही, एक की हालत गंभीर
चंद्रपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत ढही, एक की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बैंक ऑफ  महाराष्ट्र, राजुरा शाखा की छत अचानक ढह गयी। जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। राजुरा के ग्रामीण अस्पताल में घायल का उपचार शुरु है। संतोष मारोती देवालकर (33) गोवरी चिंचोली का रहिवासी है। बैंक से अपने खाते पर जमा राशि निकालने के लिए वह दोपहर विश्राम के समय गया था। वह प्रतिक्षा में खडा था।  साथ में अन्य ग्राहक भी थे। इतने में अचानक ऊपरी छत का सीमेंट पीओपी किए हिस्से पर गिरा, जिससे संपूर्ण पीओपी का स्ट्रक्चर संतोष के सीर पर आ गिरा। सौभाग्य से वह बाल बाल बच गया।

मौके पर उपस्थित दूसरे ग्राहकों ने दौड़ कर संतोष की मदद की। इस मौके पर शाखा प्रबंधक राकेश चौबे ने सभी को बाहर निकाला। बैंक में चोरी के संदेह से दरवाजे बंद करने की सूचनाएं थी। उधर घायल को दुपहिया से ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। इस बैंक की इमारत नगर परिषद के मालकियत की होने से तत्काल नगराध्यक्ष अरुण धोटे ने मौके पर निरिक्षण किया।

Created On :   21 Jan 2019 4:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story