आरटीई : 594 स्कूलों ने करवाया पंजीकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत स्कूलों के पंजीकरण को शुरुआत से ही प्रतिसाद नहीं रहा। 23 जनवरी से 3 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 594 स्कूल पंजीकृत हुए। गत वर्ष के मुकाबले 69 स्कूलों का पंजीकरण कम हुआ है। जिन स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, उनके िखलाफ प्राथमिक िवभाग जिला शिक्षणाधिकारी को उचित कार्रवाई करने के अधिकार हैं।
गत वर्ष 663 स्कूल हुए पंजीकृत : शिक्षा का अधिकार कानून अंतर्गत निजी स्कूलों में दुर्बल घटक के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत ड्रॉ निकालकर आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। आरटीई प्रवेश पात्र स्कूलों के रजिस्ट्रेशन से प्रक्रिया की शुरुआत होती है। स्कूलों का रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर सीट निर्धारित कर विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाते हैं। गत वर्ष 663 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इन स्कूलों में 5 हजार 700 से अधिक सीटें आरक्षित थीं।
Created On :   4 Feb 2023 7:59 PM IST