नागपुर में  लॉकडाउन की अफवाह, गाइड लाइन का हो रहा खुलेआम उल्लंघन

Rumor of lockdown in Nagpur, open violation of guide line
नागपुर में  लॉकडाउन की अफवाह, गाइड लाइन का हो रहा खुलेआम उल्लंघन
नागपुर में  लॉकडाउन की अफवाह, गाइड लाइन का हो रहा खुलेआम उल्लंघन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सोशल मीडिया पर फिर लॉकडाउन लगने के वायरल मैसेज को मनपा ने अफवाह करार दिया है। फिलहाल मनपा प्रशासन ने इस विषय में कोई भी अधिकृत निर्णय नहीं लिया है। हालांकि मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए फिर से लॉकडाउन लगाने की चेतावनी जरूर दी थी। इस चेतावनी के बाद लोगों ने मैसेज वायरल करने शुरू कर दिए, जिससे शहरवासियों में भ्रम की स्थिति है।

व्यावसायिक गतिविधियाें को सशर्त छूट के बाद लापरवाही
3 महीना देश में लॉकडाउन रहा। धीरे-धीरे लॉकडाउन के नियमों को शिथिल किया जा रहा है। 1 जुलाई से सशर्त व्यावसायिक गतिविधियाें को छूट दी गई। नागरिक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इसके चलते कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों ने शासन, प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मुंबई, पुणे में तेजी से संक्रमितों के आंकड़े बढ़ने पर सरकार ने पुन: लॉकडाउन लागू कर दिया है। अन्य शहरों में भी लॉकडाउन की पूर्व सूचना जारी की है।

आयुक्त ने सावधानी नहीं बरतने पर दी थी चेतावनी
नागपुर में भी दिशा-निर्देशों का सरेआम उल्लंघन होता देख आयुक्त ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आह्वान किया था। सावधानी नहीं बरतने पर लॉकडाउन करने की चेतावनी दी। उधर, मनपा में इस विषय पर अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिए जाने की जानकारी अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने दी।
 

Created On :   16 July 2020 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story