महंगाई के विरोध में रायुकां ने किया भीख मांगो आंदोलन

Ryukan did a begging movement in protest against inflation
महंगाई के विरोध में रायुकां ने किया भीख मांगो आंदोलन
आक्रोश महंगाई के विरोध में रायुकां ने किया भीख मांगो आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेट्रोलियम पदार्थाें के दाम व महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भीख मांगों आंदोलन किया। राकांपा के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे व वरिष्ठ नेता शेखर सावरबांधे के मार्गदर्शन में प्रदर्शन का नेतृत्व रायुकां के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व की सरकार आने के बाद से देश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से नागरिक परेशान हैं। भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी इन मामलों को लेकर चुप हैं। महंगाई के विरोध में आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में रमण ठवकर, रि

Created On :   21 Oct 2021 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story