एक्सीडेंट में एसएएफ के आरक्षक की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अज्ञात वाहन ने देर रात मारी टक्कर एक्सीडेंट में एसएएफ के आरक्षक की मौत


डिजिटल डेस्क जबलपुर।  छठवीं बटालियन रांझी में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र सिंह मसराम सोमवार की दोपहर अपनी बहन के घर मंडला गए थे। देर रात वापस लौटते समय अज्ञात वाहन के चालक ने राजेन्द्र को टिकरिया थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से
घायल हो गए। राजेन्द्र को बरेेला पुलिस ने रात करीब साढ़े तीन बजे एम्बुलेंस से जबलपुर अस्पताल पहुँचाया, साढ़े 4 बजे इलाज के दौरान 47 वर्षीय राजेन्द्र की मौत हो गई। ओमती पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। राजेन्द्र िसंह मसराम मंडला के नारायण गंज के ग्राम कोठरी खुर्द के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में घमापुर थाने के पीछे काँचघर में रहते थे।

Created On :   25 May 2022 5:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story