समाजवादी पार्टी पन्ना जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Samajwadi Party Panna district executive meeting concluded
समाजवादी पार्टी पन्ना जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
पन्ना समाजवादी पार्टी पन्ना जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क पन्ना। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक १७ फरवरी २०२३ को स्थानीय छत्रसाल पार्क में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दशरथ यादव पहलवान ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव सतीश दुबे, देवेंद्र सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष हरिराम लखेरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह मरकाम मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश में ताकत के साथ चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक बूथ 10 यूथ बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवाहन किया गया है। समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री की जन विरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ  आरपार का संघर्ष कर तानाशाह सरकार को तख्तापलट करने का आव्हान किया गया है। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल के हाथों गुनौर पार्षद गुलाब बाई यादव, धीरज कुमार खरे सेवानिवृत्त रीडर, राम किशोर गुप्ता सेवानिवृत्त एएसआई,

आर.बी. शर्मा सेवानिवृत्त एसबीआई प्रबंधक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी जनता के तमाम मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच जाने का आवाहन किया। पन्ना जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव पहलवान ने समाजवादी पार्टी के पन्ना जिले में सदस्यता अभियान, आगामी संघर्ष की रणनीति की रूपरेखा तय की। बैठक में कुंदन सिंह बुंदेला, महिपाल सिंह, प्रवीण कुमार यादव, रिंकू यादव युवजन सभा जिला अध्यक्ष, मनीष यादव, राम किशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पन्ना भगवानदास यादव, जानकी प्रसाद पटेल, अभिषेक यादव, धीरू यादव, अर्जुन यादव, भारत यादव, देवी सिंह यादव, रंजन यादव, कमलेश सिंह यादव, बसंत अहिरवार, वैदेही शरण यादव, वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Created On :   18 Feb 2023 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story