- Home
- /
- संघ प्रमुख ने अमरावती पहुंचकर...
संघ प्रमुख ने अमरावती पहुंचकर स्वयंसेवकों के साथ की मुलाकात
डिजिटल डेस्क,अमरावती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एक दिवसीय निजी दौरे पर अमरावती पहुंचे थे। डॉ. भागवत हिंगोली जाते हुए अमरावती शहर के कुंभारवाडा परिसर के श्याम निलकरी के घर ठहरे थे। यहां भोजन करने के बाद विश्रामस्थल पर ही सरसंघचालक ने आरएसएस के अपने मित्रों तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
संघ प्रमुख के अमरावती दौरे की जानकारी शहर पुलिस को मिलते ही कुंभारवाडा परिसर में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। क्षेत्र के प्रत्येक छोटे-बड़े रास्ते पर पुलिस की ओर से बैरिकेटिंग करते हुए उन्हें बंद कर दिया गया। कुछ देर विश्राम के बाद सरसंघचालक अंबादेवी व एकवीरा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां प्रार्थना करने के बाद वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवास पर रवाना हुए। शहर पुलिस की ओर से उस रास्ते पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिससे होकर संघ प्रमुख को हिंगोली के लिए पहुंचना था।
Created On :   10 Nov 2021 9:15 AM GMT