सरपंच व उपसरपंच चुनाव: प्रमुख दलों ने किया अपने-अपने पैनल जीतने का दावा

Sarpanch and Upsarpanch elections: Major parties claim to win their respective panels
  सरपंच व उपसरपंच चुनाव: प्रमुख दलों ने किया अपने-अपने पैनल जीतने का दावा
  सरपंच व उपसरपंच चुनाव: प्रमुख दलों ने किया अपने-अपने पैनल जीतने का दावा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले के कई तहसीलों के ग्रामपंचायतों में सरपंच व उपसरपंच पद चुनाव संपन्न हुए। भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना जैसे प्रमुख दलों के अपने-अपने पैनल के उम्मीदवारों के विजयी होेने का दावा है।   कामठी तहसील की 9 ग्रांप, रामटेक तहसील की 9 ग्रांप, पारशिवनी तहसील की 10 ग्रापं, काटोल तहसील की 3 ग्रापं, नरखेड़ तहसील की 17 ग्रापं, मौदा तहसील की 7 ग्रापं, सावनेर तहसील की 12 ग्रापं में सरपंच व उपसरपंच के चुनाव हुए। सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुए। कुछ ग्रामपंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षित प्रवर्ग से उम्मीदवार नहीं होने से उपसरपंच के हाथ में ग्रामपंचायत की कमान रहेगी। ज्यादातर तहसील में सरपंच पद पर ‘महिला राज’ दिखाई दिया।

भाजपा का दावा, 73 सरपंच व 70 उपसरपंच जीते
काटोल विधानसभा क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायत में से 9 ग्राम पंचायत में सरपंच व 10 ग्राम पंचायत में उपसरपंच भाजपा के हैं। 
कामठी विधानसभा क्षेत्र में 19 में से 13 ग्राम पंचायत में सरपंच व 13 ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुने गए हैं। 
रामटेक विधानसभा क्षेत्र में 20 में से 9 ग्राम पंचायत में सरपंच व 8 ग्राम पंचायत में उपसरपंच भाजपा के हैं। 
उमरेड विधानसभा क्षेत्र में 41 में से 32 ग्राम पंचायत में सरपंच व 33 ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुने गए। 
हिंगना विधानसभा क्षेत्र में 10 में से 6 ग्राम पंचायत में सरपंच व 6 ग्राम पंचायत में उपसरपंच जीते हैं। 

आरोप भी लगाए
भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गजभिये ने आरोप लगाए हैं कि इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया। मतदाताओं के प्रलोभन दिए गए। सावनेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में यह प्रभाव अधिक दिखा। निर्वाचित सदस्यों से लेन-देन किया गया।

कांग्रेस ने कहा- 83 सरपंच हमारे
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में सरपंच चुनाव में बड़ी सफलता का दावा कांग्रेस ने किया है। जिला कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इस चुनाव में भाजपा पराजित हुई है। जिले में 83 ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के सरपंच व उपसरपंच चुने गए हैं। जिल के रामटेक, कामठी, सावनेर, हिंगना, उमरेड व काटोल विधानसभा क्षेत्र में सरपंच चुनाव हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मुलक के नेतृत्व में चुनाव का नियोजन किया गया। पालकमंत्री नितीन राऊत, पशु संवर्धन मंत्री सुनील केदार सहित जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने इस चुनाव में जीत के लिए प्रयास किए।

मुलक के अनुसार जिले में कांग्रेस का जनाधार कायम है। जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस को जनसमर्थन मिला। सभी दलों को पीछे रखते हुए कांग्रेस जिला परिषद की सत्ता में पहुंची। भाजपा की पराजय हुई। भाजपा के प्रमुख नेताओं के गृह क्षेत्र में भी कांग्रेस को सफलता मिली। नगरपरिषद चुनावों में भी ऐसी ही स्थिति रही। ग्राम पंचायत के चुनाव में कांग्रेस ने विविध पैनल व उम्मीदवार के नाम घोषित किए थे। लिहाजा चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्य अधिक चुने गए। कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला अगले चुनावों में भी कायम रहेगा। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी रही सफल
नागपुर. रामटेक तहसील की ग्राम पंचायत पथराई अंबाझरी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सफल रही है। सेना समर्थित नवनिर्माण ग्राम विकास पैनल के उम्मीदवार कुंदन राऊत, संदीप वासनिक, संगीता कुमरे चुनाव जीते हैं। मनसे के संदीप वासनिक निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। मनसे के चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य दुरुगकर के योगदान काे सराहा गया है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, प्रदेश महासचिव हेमंत गडकरी का अाभार माना है। 
 

Created On :   12 Feb 2021 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story