रैपुरा की शिवानी अग्रवाल बनीं सिविल जज

Shivani Agarwal of Raipura became civil judge
रैपुरा की शिवानी अग्रवाल बनीं सिविल जज
पन्ना रैपुरा की शिवानी अग्रवाल बनीं सिविल जज

डिजिटल डेस्क,पन्ना। रैपुरा निवासी उमेश अग्रवाल गुड्डा मोदी की पुत्री शिवानी अग्रवाल का सिविल जज में चयन हुआ है। शिवानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रैपुरा में ही प्राप्त की है। वह वर्तमान में इंदौर में अध्ययन कर रहीं हैं। शिवानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने ताऊ विजय मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, दादी का आर्शीवाद है। शिवानी की इस सफलता पर रैपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है और उन्हें उनके रिश्तेदारों व इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Created On :   21 Feb 2023 2:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story