MP Political: 15 महीने बाद फिर सीएम बने शिवराज, रिकॉर्ड चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Shivraj Singh Chauhan will be the Chief Minister of Madhya Pradesh Today Shivraj Singh will take oath Kamal Nath Race for Madhya Pradeh chief minister BJP Legislature Party meeting
MP Political: 15 महीने बाद फिर सीएम बने शिवराज, रिकॉर्ड चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
MP Political: 15 महीने बाद फिर सीएम बने शिवराज, रिकॉर्ड चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

डिजिटल डेस्क,भोपाल। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज रात 9 बजे राजभवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लाल जी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को शपथ दिलाई। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने शिवराज सिंह चौहान का नाम तय कर दिया था। भाजपा विधायकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें अपना नेता चुना था। शिवराज मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसे पहले नेता, जो चौथी बार सीएम बने हैं। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बीजेपी ने वापसी की है। पार्टी ने सीएम पद के लिए शिवराज सिंह के नाम को फाइनल किया था। शिवराज 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 विधायकों की मदद से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों ने आज (सोमवार) शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिवराज सिंह को अपना नेता चुना है। शिवराज रात नौ बजे राजभवन में एक साधारण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिर्फ मुख्यमंत्री शपथ लेंगे या उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। 

22 विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ ने दिया था इस्तीफा
सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत करने और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से कमलनाथ सरकार को राज्यपाल ने कार्यवाहक के तौर पर काम करने के निर्देश दिए थे।

शिवराज सिंह रचेंगे इतिहास
मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा मौका पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। शिवराज सिंह चौहान के अलावा कांग्रेस के अर्जुन सिंह तीन बार सीएम रह चुके हैं। वहीं श्यामाचरण शुक्ल ने भी तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।सीएम पद की दौड़ में शिवराज के साथ-साथ नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा के नाम की भी चर्चा थी।

चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे शिवराज सिंह 
शिवराज सिंह चौहान अगर आज सीएम पद की शपथ लेते हैं तो वह चौथीं बार मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे।
कब-कब मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह 

  • पहली बार 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने ।
  • दूसरी बार 12 दिसंबर 2008 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • तीसरी बार 08 दिसंबर 2013 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

यहां समझें जरुरी समीकरण
मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर 6 महीने में चुनाव होना है। विधानसभा में 230 सीटें हैं। दो विधायकों के निधन के बाद 2 सीटें पहले से खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक के इस्तीफे मंजूर होने के बाद कुल 24 सीटें अब खाली हैं। उपचुनाव में भाजपा को कम से कम 9 सीटें जीतनी होंगी। भाजपा के पास 106 विधायक हैं। 4 निर्दलीय उसके समर्थन में आए तो भाजपा+ की संख्या 110 हो जाती है। 24 सीटों पर उपचुनाव होने पर भाजपा को बहुमत के लिए 7 और सीटों की जरूरत होगी। अगर निर्दलीयों ने भाजपा का साथ नहीं दिया तो उपचुनाव में पार्टी को कम से कम 9 सीटें जीतनी होंगी।

 

 

Created On :   23 March 2020 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story