नागपुर : प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुली दुकानें

Shops open in restricted areas from 7 am to 1 pm
नागपुर : प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुली दुकानें
नागपुर : प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुली दुकानें

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के निवासी क्षेत्र को कंटेनमेंट (प्रतिबंधित) जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में दुकानों के खुलने का समय तय किया गया है। सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक ही जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। शनिवार से इसे लागू करने का मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने आदेश के बाद सुबह दुकानें खुली दिखीं।

दो दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक से कुछ ज्यादा ही बढ़ी है। इससे प्रशासन में खलबली मची है। इसको लेकर मनपा आयुक्त के साथ पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई। इस बीच पुलिस प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन में जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानों की समय सीमा तय करने का सुझाव दिया गया। मनपा आयुक्त ने सहमति जताई और सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक जीवनावश्क वस्तुओं की दुकानें खोलने का निर्णय लिया। इस समय सीमा के बाद रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

काशी नगर और सुदाम नगरी की सीमा सील 
कोरोना संक्रमण शहर में विविध बस्तियों में पैर फैलाने लगा है। इसकी रोकथाम के लिए जिस बस्ती में पॉजिटिव मरीज मिले, उस बस्ती को प्रतिबंधित क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन)  घोषित कर सील कर दिया गया है। उन इलाकों में आवागमन पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को धरमपेठ जोन अंतर्गत ट्रस्ट ले-आउट सुदाम नगरी और हनुमान नगर जोन अंतर्गत काशी नगर, टेकाड़े हाईस्कूल का परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर सील किया गया है। इसे जोड़कर शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 15 हो गई है।

ट्रस्ट ले-आउट, सुदाम नगरी
उत्तर : नेल्सन मंडेला हॉस्टल
उत्तर-पूर्व : मद्रासी मंदिर चौक
पूर्व : बाजीप्रभु चौक, पानी टंकी
दक्षिण-पूर्व : हिलटॉप पब्लिक स्कूल
दक्षिण : फुके चौक, ओम सेल्स कॉरपोरेशन
दक्षिण-पश्चिम : अंबाझरी गार्डन चौक
पश्चिम : कैंपस कंपाउंड वॉल

काशी नगर, टेकाड़े हाईस्कूल परिसर
उत्तर-पूर्व : श्याम बार एंड रेस्टारेंट
पूर्व : अभय नगर मार्ग
दक्षिण-पूर्व : अभय नगर उद्यान
दक्षिण : शताब्दी नगर
दक्षिण-पश्चिम : साईं किराना स्टोर्स, बेलतरोड़ी रोड
पश्चिम : बेलतरोड़ी रोड
उत्तर-पश्चिम : शताब्दी नगर चौक
उत्तर : रिंग रोड

 

Created On :   9 May 2020 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story