श्रीकांत भारतीय विधानसभा चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त

By - Bhaskar Hindi |11 Feb 2023 7:34 PM IST
2024 के चुनाव तैयारी में जुटी भाजपा श्रीकांत भारतीय विधानसभा चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के बारे में कहा जाता है कि यह पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है। वर्ष 2024 में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायक श्रीकांत भारतीय को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। चुनावी वर्ष को पार्टी ने ‘महाविजय 2023’ का नाम दिया है। विधायक भारतीय के चुनाव व संगठन के अनुभवों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा-शिवसेना की पिछली सरकार में तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी रहे भारतीय को बाद में भाजपा ने विधान परिषद भेजा था।
Created On :   11 Feb 2023 7:33 PM IST
Next Story