नागपुर शहर में छह पुलिस निरीक्षकों के तबादले

Six police inspectors transferred in Nagpur city
नागपुर शहर में छह पुलिस निरीक्षकों के तबादले
ट्रांसफर नागपुर शहर में छह पुलिस निरीक्षकों के तबादले

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के आदेश पर शहर पुलिस विभाग के 6 पुलिस निरीक्षकों का आंतरिक तबादला किया गया। अंबाझरी के थानेदार डॉ. अशोक बागुल को विशेष शाखा में भेजा गया है। उनकी जगह  गिट्टीखदान के थानेदार गजानन कल्याणकर का तबादला किया गया है।  कल्याणकर की जगह पर आर्थिक अपराध शाखा विभाग के पुलिस निरीक्षक बापू ढेरे को गिट्टीखदान का नया थानेदार बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक  सारीन दुर्गे को अजनी थाने में अस्थायी नियुक्ति दी गई थी। अब उन्हें अजनी का थानेदार बना दिया गया है।  राणा प्रतापनगर की दुय्यम निरीक्षक विद्या जाधव को अब वहां का थानेदार बनाया गया है।  अंबाझरी के दुय्यम पुलिस निरीक्षक हरिदास मडावी का धंतोली थाने में तबादला किया गया है। 
 

Created On :   12 Jan 2022 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story