- Home
- /
- लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने...
लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने पालीटेक्निक प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
डिजिटल डेस्क पन्ना। लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने पालीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि नत्थू लाल कुशवाहा की मृत्यु उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती चंदा कुशवाहा को पॉलिटेक्निक कॉलेज पन्ना में सहायक रसोईया के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी श्रीमती चंदा बाई कुशवाहा के द्वारा सेवाकाल अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो चुकी हैं पर श्रीमती चंदाबाई कुशवाहा को विभाग के द्वारा जो पात्रता का लाभ मिलना चाहिए वह नहीं दिया गया। जबकि इसी विभाग में दूसरे अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों को समस्त प्रकार के लाभ दिए गए हैं। संघ ने विभाग से मांग की है की सेवानिवृत्ति उपरांत एवं सेवाकाल के समस्त लाभ श्रीमती चंदाबाई कुशवाहा को प्रदान किए जायें। जिससे श्रीमती चंदाबाई कुशवाहा के साथ न्याय हो सके। विभाग के द्वारा आश्वासन प्राप्त हुआ है कि जल्द से जल्द प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।
Created On :   19 Nov 2022 8:25 AM GMT