4 को सांप ने डसा, 2 की मौत, अन्य का उपचार जारी

Snake bitten on 4, 2 died, treatment of others continues
4 को सांप ने डसा, 2 की मौत, अन्य का उपचार जारी
सर्पदंश 4 को सांप ने डसा, 2 की मौत, अन्य का उपचार जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ग्रामीण क्षेत्र में दो महिला सहित 4 लोगों की सर्पदंश हुआ। इसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला व एक पुरुष पर नागपुर के मेयो और मेडिकल अस्पताल में उपचार शुरू है। जानकारी के अनुसार पीड़ित टेकाड़ी खापा निवासी वर्षा प्रकाश शेंद्रेे,  रोहित साकोरे, पारसिवनी, लोकेश बारई, सावनेर और शामकला माहुले, रामटेक निवासी है। इन्हें गत 12-13 अक्टूबर के दरमियान सर्पदंश हुआ। वर्षा शेंद्रे और रोहित साकोरे को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां उपचार के दौरान उनकी गत 16 अक्टूबर को मौत हो गई। लोकेश बारई मेयो में और शामकला नामक महिला मेडिकल अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।  

कोई सोया था, कोई काम कर रहा था : वर्षा शेंद्रे और रोहित साकोरे को खेत  में काम करते समय सर्पदंश हुआ। वर्षा और रोहित को रसेल वाइपर ने दंश किया। लोकेश को कोबरा और शामकला को मनियार सांप ने डस लिया। लोकेश भवन निर्माण का काम करता है। घटना के दिन काम करते समय उसे सांप ने काटा। शामकला घर में रात को सोई हुई थी,  उसे सर्पदंश हुआ। वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसाइटी के सचिव नितीश भांदककर का कहना है कि, जिन सांपों ने दंश हुआ वे सभी सांप सबसे ज्यादा  विषैले होते हैं। भांदककर के अनुसार सर्पदंश होने पर सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराएं। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। कुछ लोग झाड़-फूंक के चक्कर में अस्पताल में देरी से पहुंचते हैं। ऐसे जान बचाने में डॉक्टरों को काफी परेशानी होती है।

सर्पदंश बाधितों की करते हैं मदद  
सर्पदंश बाधित चारों लोगों को नागपुर के शासकीय अस्पताल में लाने की सूचना मिलने पर नितीश भांदककर, सर्पमित्र करण देशमुख, खुशवंत गानोरकर, धीरज मिस्कीन, साहिल शरणागत और राकेश भोयर मदद के लिए तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचे। यह एेसे लोग हैं जो सर्पदंश की सूचना मिलते ही मरीज की मदद करने पहुंच जाते हैं।

 

 

 


 
 

Created On :   19 Oct 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story