थोड़ी राहत : बारिश से सब्जियों के दाम 30% तक घटे  

Some relief: The price of vegetables decreased by 30% due to rain
थोड़ी राहत : बारिश से सब्जियों के दाम 30% तक घटे  
थोड़ी राहत : बारिश से सब्जियों के दाम 30% तक घटे  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   शहर में  बारिश के कारण शहर के कलमना मार्केट स्थित थोक सब्जी बाजार में ग्राहकी कम हुई है। ग्राहकी घटने के कारण सब्जियों के दाम में गुरुवार को 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। बिक्री नहीं होने के कारण आढ़तियाें के पास काफी माल बच गया। शुक्रवार को बाजार बंद होने के कारण अब शनिवार को ही इन सब्जियों की बिक्री हो पाएगी। गुरुवार को कलमना थोक बाजार में टमाटर 18 से 20 रुपए प्रति किलो तक बिका, जबकि एक दिन पहले यह 25 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के भी भावों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 

हरा धनिया हुआ महंगा
केवल हरा धनिया के भाव में भारी उछाल देखा गया है। कलमना बाजार में हरा धनिया 50 रुपए प्रति किलो तक बिका, जबकि कॉटन मार्केट स्थित सब्जी बाजार में यह 100 रुपए के स्तर को छू गया। व्यापारियों का कहना है कि, बाजार में सब्जियां अधिक और ग्राहकी कम होने के कारण दाम में गिरावट आई है, लेकिन यदि बारिश लगातार जारी रही, तो बाजार में सब्जियों की अावक प्रभावित होगी, जिससे दाम में उछाल आने की प्रबल संभावना है। फूल गोभी और पत्ता गोभी के दाम में भी अच्छी खासी गिरावट रही।

Created On :   23 July 2021 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story