गिरजेश्वर महादेव में हुई विशेष पूजा, भगवान का किया गया श्रृंगार

By - Bhaskar Hindi |19 Feb 2023 2:53 PM IST
पन्ना गिरजेश्वर महादेव में हुई विशेष पूजा, भगवान का किया गया श्रृंगार
पन्ना शहर के सतना बैरियल के आगे अमानगंज मार्ग तिराहे पर विराजमान भगवान गिरजेश्वर महादेव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सारंग मंदिर में भी लगा भक्तों का तांता
जिला मुख्यालय से लगभग १५ से २० किमी दूर स्थित ग्राम अहिरगुवां के सारंगधर मंदिर में १२ शिव ज्योतिलिंग होने के चलते यहां पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखी गई यहां पर भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को दूध एवं बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई।
Created On :   19 Feb 2023 2:52 PM IST
Next Story