- Home
- /
- प्रेमिका के लिए चोरी किए मां के...
प्रेमिका के लिए चोरी किए मां के गहने, पुलिस ने दबोचा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपने ही घर से मां के गहने चुराने के आरोप में बेटे राहुल उर्फ रुबल प्रमोद धंदर को यशोधरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपनी प्रेमिका को देने के लिए राहुल ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब मां को पता चला कि चोरी करने वाला उसका बेटा ही है। राहुल इकलौती संतान है।
बेटे पर जताया था शक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय गांधीनगर निवासी प्रमिला धंदर ने यशोधरानगर थाने में गहने सहित करीब 1 लाख 26 हजार रुपए का माल चोरी होने की शिकायत 24 अक्टूबर को दर्ज कराई। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी में गहने रखे थे। प्रमिला ने बेटे पर भी शक जताया था।
घर से हो गया लापता
पुलिस ने राहुल की खोजबीन शुरू की तो वह घर से लापता था। राहुल के बारे में पुलिस ने खोजबीन शुरू की। राहुल को पुलिस ने मेहंदीबाग उड़ान पुल के नीचे से सोमवार की शाम करीब 7 बजे पकड़ा। पुलिसिया पूछताछ में उसने सबकुछ सच उगल दिया। उसने प्रेमिका के लिए गहने चोरी करने की बात उजागर की। उपायुक्त नीलोत्पल के मार्गदर्शन में यशोधरानगर के थानेदार रमाकांत दुर्गे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।
Created On :   27 Oct 2020 7:23 AM GMT