अंडमान निकोबार और पोर्ट ब्लेयर में महसूस किए गए भूंकप के तेज झटके

Strong earthquake tremors felt in Andaman and Nicobar and Port Blair
अंडमान निकोबार और पोर्ट ब्लेयर में महसूस किए गए भूंकप के तेज झटके
अंडमान निकोबार द्वीप अंडमान निकोबार और पोर्ट ब्लेयर में महसूस किए गए भूंकप के तेज झटके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान निकोबार द्वीप समूह से करीब 200  किलोमीटर की दूरी पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 5 मापी गई हैं। द्वीप में भूकंप के झटके लगातार महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने  ट्वीट कर  भूकंप की जानकारी दी।  भूकंप का केंद्र जमीन से 44 किमी की गहराई पर बताया गया था।  इससे पहले आज सुबह करीब तीन बजे पोर्ट ब्लेयर से 244 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी  के मुताबिक मंगलवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर  भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक भूकंप में जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली।

इससे एक दिन पहले यानि सोमवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर जम्मू-कश्मीर  के डोडा  जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप  की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया गया था।

Created On :   5 July 2022 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story