विद्यार्थियों को दी जादू-टोना विरोधी कानून की जानकारी

डिजिटल डेस्क, धानोरा (गड़चिरोली)। तहसील के सावरगांव के जिला परिषद शाला व ग्रामीणों की ओर से कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शाला समिति व ग्रामीणों के सहयोग से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण निर्माण करने के लिए अंधश्रद्धा निर्मूलन व जादू-टोना विरोधी कानून विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंनिस की जिला महिला अध्यक्ष प्रतीभा चौधरी ने शरीर में देवी का प्रवेश बताकर अंगारा-धुपारा देकर ग्रामीण जनता को कैसे ठगते हैं। विवाद निर्माण करते हैं। इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। जिला महिला कार्याध्यक्ष अश्विनी भांडेकर ने उम्र में आने वाली लड़कियां अपनी जिम्मेदारी व ध्यान कैसे रखे, इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। जिला संगठक जगदीश बद्रे ने कहा कि समाज के लिए अंधश्रद्धा घातक है। ऐसी घातक प्रथा से सतर्क रहें। विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञानवादी व सत्यवादी विचार आचरण में लाने की अपील उन्होंने की। कार्यक्रम में सावरगांव की सरपंच रुंदा मडावी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोनीका गेडाम, ग्रापं सदस्य पुष्पा राऊत, अांगनवाड़ी सेविका शकुंतला जुमनाके, सहायिका मीनता सिडाम, गजानन मडावी, शाला समति सदस्य कालिदास सिडाम, शिक्षक अविनाश येनप्रेड्डीवार, फुलाबाई घोडाम, सुनील आत्राम, कमल घोडाम, किरण मद्देवार, शारदा कामनवार व स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्याध्यापक तथा जिला युवा संगठक निवास कोडाप ने प्रयास किया।
Created On :   23 March 2023 3:13 PM IST