छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र में आधुनिक कृषि की सीखी विधियां

डिजिटल डेस्क पन्ना। छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना एवं कृषि विज्ञान केंद्र जनकपुर के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय के विज्ञान वर्ग के 50 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एस. शर्मा के निर्देशन में सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार दोहरे एवं श्रीमती रचना गुप्ता के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। छत्रसाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती की विधियां जैसे जीवामृत, नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र आदि के प्रयोग से फसलों के संवर्धन एवं पीडक़ सुरक्षा जीरो बजट खेती, ऑर्गेनिक फार्मिंग आदि का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया। कृषि विज्ञान केंद्र के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एच.एस. राय एवं डॉ.आर.के. जायसवाल तथा रितेश बागोरा ने सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया। डॉ.एच.एस. राय ने विद्यार्थियों को संस्थान का भ्रमण कराकर फसल वैराइटीज का फील्ड ट्रायल जीवामृत आदि का निर्माण वर्मी कंपोस्ट तैयार करने तथा बागवानी की विभिन्न विधियों का प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया।
Created On :   22 Jan 2023 3:38 PM IST