यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर दस लाख रूपए का समन शुल्क वसूला

डिजिटल डेस्क पन्ना। यातायात पुलिस के सूबेदार संजय सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशानुसार यातायात पुलिस के द्वारा लगातार नियमित वाहन चैकिंग कर नियमों का उल्लघंन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जिले के समस्त थाना पुलिस के द्वारा भी अलग-अलग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत यातायात पुलिस के द्वारा जनवरी माह में बिना हेलमेट के 107 कार्रवाई करते हुए 2 लाख 6 हजार 750 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार विभिन्न धाराओं में 603 कार्रवाई कर 2 लाख 72 हजार 250 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार जिले के समस्त थानों में बिना हेलमेट के कुल 1294 चालान कर 3 लाख 23 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूला गया एवं जिले के समस्त स्थानों में विभिन्न धाराओं के तहत 2658 कार्रवाई कर लगभग 10 लाख समन शुल्क वसूला गया।
Created On :   6 Feb 2023 5:28 PM IST