नागपुर शहर में 6 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य

Target to hoist 6 lakh tricolor in Nagpur city
नागपुर शहर में 6 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य
हर घर तिरंगा अभियान नागपुर शहर में 6 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर में 6 लाख तिरंगा ध्वज फहराने का महानगरपालिका ने लक्ष्य रखा है। घरों तक तिरंगा पहुंचाने के लिए स्कूलों से विद्यार्थियों को 2 लाख, 50 हजार तिरंगे दिए जाएंगे। मनपा की ओर से स्कूलों में तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थियों को 15 रुपए में तिरंगा दिया जा रहा है। मनपा अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेकेदारों से चंदा लेकर खरीदे जाने वाले 1 लाख, 50 हजार तिरंगे झोपड़पट्टियों में नि:शुल्क बांटे जाएंगे। मनपा कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संगठनों का वितरण में सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा मनपा मुख्यालय तथा जोन कार्यालयों में स्टॉल लगाकर एक लाख 50 हजार तिरंगा ध्वज नागरिकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। छोटी साइज का 14 रुपए आैर मध्यम साइज का तिरंगा 26 रुपए में दिया जा रहा है।

13 से 15 अगस्त फहराया जाएगा 
मनपा अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने बताया कि शहर में हर घर, प्रतिष्ठान, कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जा सकेगा। 13 अगस्त को सूर्याेदय के बाद किसी भी समय फहराया जा सकता है। 15 अगस्त के सूर्यास्त से पहले ध्वज उतारना है। इस बीच, रोज फहराने या उतारने की आवश्यकता नहीं है। जिस जगह फहराया जाएगा, वह जगह सबसे ऊंची होनी चाहिए। ध्वज स्तंभ के ऊपर की छोर पर ध्वज फहराना होगा। ध्वज स्तंभ को सजाने के लिए किसी भी सजावटी सामग्री का उपयोग न करें। ध्वज का केशरी रंग आसमान और हरा रंग जमीन की ओर होना चाहिए। ध्वज संहिता का पूरा पालन हाेना चाहिए।

शासकीय कार्यालयों में पूर्व निर्धारित ध्वजारोहण समारोह
घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों पर 13 से 15 अगस्त तीन दिन ध्वज फहरेगा। शासकीय कार्यालयाें में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण होगा। उसी दिन सूर्यास्त से पहले ध्वज उतार लिया जाएगा। 
 

Created On :   3 Aug 2022 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story