किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Teen rape kidnapped gang rape, 2 accused arrested
किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के जरीपटका क्षेत्र से किशोरी (15) का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोरी पैदल जा रही थी, तभी दोपहिया पर सवार दो युवक आए और अपहरण कर लिया। उसे गोरेवाड़ा के जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़ भी गए। जरीपटका पुलिस ने शमशाद उर्फ सैम रफीक अंसारी (21) और बबलू उर्फ बब्बू मोहन कतवटे (21) विश्‍वासनगर, गिट्टीखदान निवासी को गिरफ्तार किया है।  

जा रही थी पैदल,  दो युवकों ने जबरन गाड़ी पर बैठाया 
पुलिस सूत्रों के अनुसार,  15 वर्षीय किशोरी 12 नवंबर को अपनी  सहेली का सड़क किनारे इंतजार कर रही थी। उसकी सहेली नहीं आई। काफी इंतजार के बाद वह अपने घर की ओर  दोपहर करीब 3.15 से 3.30 बजे के बीच रवाना हुई। मार्टिन नगर क्षेत्र से पैदल जाते समय शमशाद और बब्बू दोपहिया वाहन से आए। दोनों ने उसे वाहन पर बैठने के िलए कहा। आरोप है कि इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। उसे  जरीपटका क्षेत्र के एक चायनीज ठेले पर ले गए। वहां से दोनों ने खाने का पार्सल लिया। उसके बाद किशोरी को गोरेवाड़ा जंगल की ओर ले गए। झाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म किया। उसी दिन शाम करीब 7 बजे शमशाद और बब्बू ने किशोरी को उसके घर के पास छोड़ा और फरार हो गए। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए थे।

दोपहिया के नंबर से पकड़ाए आरोपी
सूत्रों के अनुसार, बालिका ने घटना के बाद गुमशुम सी रहने लगी थी। 12 नवंबर को आरोपियों ने उसे छोड़ा। उस दिन उसने भोजन नहीं किया। 13 नवंबर को बालिका की मां ने उसे घबराई हुई देखा। मां ने उसे प्यार-दुलार से पूछा। तब उसने दोनों आरोपियों की करतूत के बारे में बताया। उसके बाद थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के दोपहिया वाहन का नंबर सीसीटीवी कैमरे की मदद से हासिल किया। उसी के आधार पर पुलिस उनके घर के पते पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी पीड़िता से बातचीत करते नजर आ रहे थे। पुलिस ने उनकी तस्वीरें संबंधित क्षेत्र में कुछ लोगों को दिखाया। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त निलोत्पल के आदेश पर जरीपटका के थानेदार फटांगरे ने कार्रवाई की। 

मां को बताई आपबीती
पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अनी मां को बताया। इसके बाद मां उसे लेकर जरीपटका थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जरीपटका पुलिस ने शमशाद और बबलू के खिलाफ प्रकरण दर्ज गिरफ्तार किया है।

Created On :   18 Nov 2020 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story