वाहन के पहिए में ओढ़नी फंसने से किशोरी की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाभी के साथ भांजे को दोपहिया वाहन पर अस्पताल ले जाते समय गले में लटकी ओढ़नी वाहन के पहिए में फंसने से किशोरी का गला कस गया और वह बेहोश हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। +मृतका वैष्णवी लाडस्कर (17), आजनी रडके, कामठी निवासी है। घटना नवीन कामठी इलाके के आजनी रडके कामठी परिसर में हुई। वैष्णवी गत 6 फरवरी को दोपहिया वाहन (एम.एच.-40-एस.-2064) पर अस्पताल जा रही थी। गांव से कुछ दूर वैष्णवी की ओढ़नी का एक कोना वाहन के पिछले पहिए में फंस गया और तीनों वाहन से नीचे गिर पड़े। गला कसने से वैष्णवी बेहोश हो गई। भाभी स्वाति ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। वैष्णवी को कामठी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे नागपुर रैफर किया गया था। गत 13 फरवरी को उसकी मौत हो गई। नवीन कामठी थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Created On :   15 Feb 2023 11:55 AM IST