किशोरी का अपहरण करने वाला फिल्मी स्टाइल में जंगल से पकड़ाया

Teenager kidnapped in lockdown caught in film style from forest
किशोरी का अपहरण करने वाला फिल्मी स्टाइल में जंगल से पकड़ाया
किशोरी का अपहरण करने वाला फिल्मी स्टाइल में जंगल से पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक किशोरी को शादी के सपने दिखाकर उसका अपहरण करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने पिटेसुर के जंगल में पीछा कर फिल्मी स्टाइल में धर-दबोचा। आरोपी का नाम गुरुदयाल खतरिया झिंगाबाई टाकली निवासी है। आरोपी किशोरी को कई बार शहर से बाहर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते असफल रहा। उसने जंगल में एक झोपड़ी के अंदर किशोरी से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। आरोपी के खिलाफ मानकापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले के विभिन्न मामलों में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज हैं।

सहेली के घर जाने का बहाना बना कर निकली
पुलिस के अनुसार गुरुदयाल खतरिया (22) ने एक 16 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी को उसने 12 से 15 अप्रैल के बीच शाम करीब 4 बजे घर से बाहर बुलाया और उसका अपहरण कर उसे पिटेसुर के जंगल में लेकर गया। किशोरी के गायब होने पर उसके परिजनों ने मानकापुर थाने में शिकायत की। किशोरी घर से बताकर निकली थी कि वह सहेली के घर जा रही है। जब सहेली को फोन किया गया तो पता चला कि उसके घर गई ही नहीं थी। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल।

भोजन वितरण का उठाया फायदा
किशोरी को आरोपी पिटेसुर के पास जंगल में एक झोपड़ी में लेकर रह रहा था। लॉकडाउन के चलते जगह-जगह भोजन का वितरण हो रहा है। इसी का फायादा उठा कर दोनों भोजन करने के बाद झोपड़ी में जाकर छिप जाते थे। पिटेसुर में खदानें हैं। यहां पर मजदूरों का परिवार टीन शेड की झोपड़ी में रहता है। एक टीन शेड की खाली झोपड़ी में गुरुदयाल उस किशोरी को लेकर रहता था। इस क्षेत्र में रहनेवाले मजदूरों को लगता था कि वह भी बाहर से आया हुआ मजदूर हैं। इस बीच मानकापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक किशोरी पिटेसुर परिसर में एक युवक के साथ रहती है।

पुलिस को देख भागने लगे
मानकापुर पुलिस जब पिटेसुर परिसर में पहुंची, तब गुरुदयाल पुलिस को देखकर किशोरी के साथ जंगल में भागने लगा। उसने किशोरी का हाथ छोड़कर जंगल की ओर भागने का इशारा किया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी को पकड़ लिया। इधर फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहे गुरुदयाल को भी पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी को पुलिस ने गोरेवाड़ा जंगल तक पीछा कर पकड़ा।

परिजनों के हवाले
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरुदयाल खतरिया झिंगाबाई टाकली मानकापुर निवासी बताया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त विनीता शाहू, एसीपी रेखा भवरे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

 
 

Created On :   1 May 2020 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story