विकास यात्रा को लेकर तहसीलदार ने ली बैठक

By - Bhaskar Hindi |1 Feb 2023 10:23 AM
शाहनगर विकास यात्रा को लेकर तहसीलदार ने ली बैठक
डिजिटल डेस्क शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर तहसील सभाकक्ष में शाहनगर तहसीलदार श्रीमति कोमल सिंह ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें प्रमुख रूप से आगामी 10 फरवरी से शाहनगर विकासखंन्ङ के सभी ग्रामों में विकास यात्रा निकाली जायेगी। इस यात्रा में शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिल सकेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा के प्रमाण पत्र भी हितग्राहियों को दिये जायेंगे। इस अवसर पर जनपद सीईओ प्रदीप सिंह सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On : 1 Feb 2023 10:23 AM
Next Story