नारायणपुर में बवाल के बाद तनाव, 5 हजार जवान तैनात, भाजपा जिलाध्यक्ष हिरासत में

Tension after uproar in Narayanpur, 5 thousand soldiers deployed, BJP district president in custody
नारायणपुर में बवाल के बाद तनाव, 5 हजार जवान तैनात, भाजपा जिलाध्यक्ष हिरासत में
छत्तीसगढ़ नारायणपुर में बवाल के बाद तनाव, 5 हजार जवान तैनात, भाजपा जिलाध्यक्ष हिरासत में

डिजिटल डेस्क, नारायणपुर। धर्मांतरण के आरोप में बवाल के बाद इलाके में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से शहर सहित आसपास के इलाके में करीब 5 हजार जवानों की तैनाती की गई है। शांति नगर और बंगला पारा वार्ड में हालात सबसे ज्यादा खराब थे। इस मामले में 35 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। चप्पे-चप्पे में जवानों की तैनाती की गई है। चर्च के बाहर भी जवानों को तैनात किया गया है। बस्तर ढ्ढत्र सुंदरराज पी समेत 4 आईपीएस ऑफिसर मौके पर मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों की हाई लेवल मीटिंग भी हुई है।

मामले ने ऐसे पकड़ा तूल

पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जिले के गोर्रा गांव में धर्मांतरित लोगों और ग्रामीणों ने बैठक रखी। इसमें धर्मांतरित परिवारों को मूल धर्म में लौटने कहा गया। लेकिन, यहां विवाद इतना बढ़ गया कि मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। जिसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने जिला बंद का आह्वान कर दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों के इस विरोध के पीछे कुछ राजनीतिक संगठन का भी हाथ था। जब मामले ने उग्र रूप लिया और पुलिस वालों को पीटना शुरू किया तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सलाम को भी हिरासत में लिया है। हालांकि, इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जैसा प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

समूचे घटनाक्रम के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आदिवासी समाज ने धर्मांतरण के मामले को लेकर सोमवार को बंद का आह्वान किया था। पुलिस फोर्स को गुमराह करने के लिए 4 गुट के सदस्य अलग-अलग जगहों पर मौजूद थे। उपद्रवियों के हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा, रॉड और लाठियां थी। चर्च में घुसी भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं।

Created On :   3 Jan 2023 2:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story