नागपुर से उड़ानों के बाद विमानतल को किया सेनेटाइज

The airport was sanitized after flights from Nagpur
नागपुर से उड़ानों के बाद विमानतल को किया सेनेटाइज
नागपुर से उड़ानों के बाद विमानतल को किया सेनेटाइज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई से नागपुर और फिर नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई विशेष विमान के बाद विमानतल को सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटाइज किया गया। यह विशेष विमान पहले 11 मई को उड़ान भरने वाला था लेकिन फिर कुछ तकनीकी वजह से उसे रद्द कर दिया गया और फिर विमान ने 12 मई को उड़ान भरी थी। कोरोना के चलते नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने सख्त निर्देश दिए हैं वहीं, इसके साथ ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) बनाया है। ऐसी स्थिति में विमानतल ने विशेष उड़ान के पहले ही सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया था और नागपुर से उड़ान के बाद विमानतल को सैनेटाइज भी किया गया। हालांकि आने वाले यात्रियों की पूरी जांच की गई थी ताकि किसी को यदि कोई बीमारी हो तो उसका पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार यह एक आॅइल नैचुरल गैस कंपनी के कर्मचारियों के लिए सुविधा की गई थी। जिसमें नागपुर में फंसे लोगों को मुंबई और मुंबई में फंसे हुए लोगों को नागपुर लाने के उद्देश्य से चलाई गई थी जिसमें मंगलवार को सुबह नागपुर से 123 यात्रियों ने उड़ान भरी थी जबकि मुंबई से रात में आने वाले यात्रियों की संख्या 137 है। इन सभी यात्रियों की जांच और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आने की अनुमति दी गई। कयास लगाए जा रहे है इसी वजह से सोमवार को रद्द कर मंगलवार को विमान का ऑपरेशन किया गया। वहीं, ऑपरेशन के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखकर विमानतल पर सैनेटाइज किया गया। हालांकि यात्रियों को किसी भी सामान को छूने से मना किया गया था जबकि जगह-जगह सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। अब लाॅकडाउन के बाद उड़ानों को कैसे व्यवस्थित किया जाएगा इसे लेकर भी तैयारियां हो चुकी हैं।

Created On :   14 May 2020 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story