अम्बेडकर भवन अजयगढ में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया अनावरण 

अम्बेडकर भवन अजयगढ में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया अनावरण 
अजयगढ अम्बेडकर भवन अजयगढ में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया अनावरण 

डिजिटल डेस्क,अजयगढ नि.प्र.। अयजगढ नगर परिषद द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में स्थापित की गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का आयोजित भव्य कार्यक्रम में अनावरण किया गया। अजयगढ में प्रथम बार में राष्ट्रीय महापुरूष की प्रतिमा स्थापित की गई है। ८ फिट ऊँची डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनावरण को लेकर बाबा साहब के अनुयायी सहित नगरवासियों में उत्साह देखा गया। स्थापित की गई बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे शीला लेख में उनकी जीवनी का उल्लेख किया गया है। अजयगढ पहँुचे कैबिनेट मंत्री ने जयस्तंभ के समीप चिल्ड्रन पार्क का नामकरण स्वामी विवेकानंद पार्क किए जाने पर नाम पट्टिका का अनावरण किया गया। अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण एवं स्वामी विवेकानंद पार्क के नामकरण में मंत्री सिंह के साथ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता, सीएमओ राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, महेंद्र बागरी, राजू निगम, पार्षदगण जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक व नगर व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Created On :   17 April 2023 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story