आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेजे जाने को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संविधान की धज्जियां उडाई जा रही है तथा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजा जा रहा हैं। जो बहुत ही निन्दनीय है। विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी भोपाल में गत दिवस उद्योगपति आडाणी तथा प्रधानमंत्री के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया था। उक्त मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तथा अन्य कार्यकर्ताओ को मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस द्वारा मामला बनाकर जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में उक्त घटना क्रम का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गांधी चौक में किया गया। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अंजली यादव, भगवानदास चौधरी, अवधेश पटेल पूर्व जिला सचिव, ईश्वरदीन लोधी, वर्ग जिला अध्यक्ष, ऋषि कुमार मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र बागरी पूर्व नगर अध्यक्ष पवई, संतोष सिंगरोल पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष, रमेश कुमार रावत गुनौर, राघवेंद्र बुंदेला पवई जेंद्र वर्मा, दीपू साहू आदि साथी शामिल रहे।
Created On :   13 Feb 2023 10:41 PM IST