भारी बारिश से ढह गया जर्जर मकान , बड़ा नुकसान नहीं

The dilapidated house collapsed due to heavy rain, no big loss
भारी बारिश से ढह गया जर्जर मकान , बड़ा नुकसान नहीं
लंबे समय से पड़ा था खाली भारी बारिश से ढह गया जर्जर मकान , बड़ा नुकसान नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के गिट्टीखदान परिसर में भारी बरसात के चलते जर्जर मकान धराशायी हो गया। लंबे समय से घर खाली होने से किसी प्रकार की जनहानि अथवा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मनपा के धरमपेठ जोन कार्यालय ने मौके का मुआयना कर मलबा हटाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार गिट्टीखदान परिसर निवासी अशोक घरड़े का 27 साल पुराना मकान है।  मकान खाली होने से कई हिस्से जर्जर हो चुके थे। इस मकान को लेकर धरमपेठ जोन कार्यालय के अधिकारियों ने मौखिक सूचना देकर ढहाने का निर्देश भी दिया था, लेकिन समय रहते कार्यवाही नहीं हुई और गुरुवार को दोपहर में अचानक मकान ढह गया। सूचना मिलते ही लोककर्म विभाग मलबा हटा रहा है। 

कई स्थानों पर जलजमाव
दोपहर में अचानक हुई तेज बरसात से कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। सिविल लाइन्स के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। जीपीओ चौराहे के साथ ही रवि भवन, मो. रफी चौक, मुख्यमंत्री आवास परिसर में पेड़ों की टहनियां रास्ते पर गिर गईं हैं।

मलबा हटाने के  निर्देश दिए 
गिट्टीखदान परिसर में मकान काफी जर्जर हो चुका था। तूफान और तेज बरसात के चलते ढह गया है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है। मलबे की सफाई की जा रही है।   -राकेश झाड़े, सहायक लोककर्म विभाग, मनपा धरमपेठ जोन  

महल में पुश्तैनी मकान की दीवार गिरी
महल स्थित संघ मुख्यालय बिल्डिंग के पास एक परिवार के पुश्तैनी मकान की दीवार गिर गई। दीवार के पास खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार मीडियाकर्मी के परिवार की है। घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुई। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। संघ मुख्यालय बिल्डिंग  के पास रोशन अग्रवाल का परिवार अपने पुश्तैनी मकान में रहता है। रात को उन्होंने अपनी कार (एम.एच.-31-सी.आर.-9300) हमेशा की तरह मकान की दीवार के पास पार्क की थी। 
 

Created On :   24 Sep 2021 7:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story