2 लाख की रियायत के बाद भी किसानों पर बना रहेगा 688.78 करोड़ का कर्ज!

the farmers of the district will have a debt burden of about 688.78 crore
2 लाख की रियायत के बाद भी किसानों पर बना रहेगा 688.78 करोड़ का कर्ज!
2 लाख की रियायत के बाद भी किसानों पर बना रहेगा 688.78 करोड़ का कर्ज!

डिजिटल डेस्क, सतना। राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों में बकाया 2 लाख तक के चालू और कालातीत कृषि ऋण की माफी की राज्य सरकार की दरियादिली के बाद भी जिले के किसानों पर तकरीबन 688.78 करोड़ के कर्जे का बोझ बना रहेगा? ये ऐसे कृषक हैं जिनके ऊपर दो लाख रूपये से भी ज्यादा का कर्ज है । अभी जिले के 27 बैंकों की 189 ब्रांच में तकरीबन 2 लाख किसानों पर कृषि ऋण के मद में 1377 करोड़ 56 लाख 41 हजार की भारी भरकम रकम वर्षों से बकाया है। माना जा रहा है कि पैमाने पर आने वाले जिले के किसानों को 50 फीसदी आर्थिक राहत पक्की है। कांग्रेस चुनावी वायदे (वचन पत्र) में सत्ता में आते ही सभी किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का दावा किया गया था। ये वो कर्ज हैं, जो सहकारी और राष्ट्रीय बैंकों में चालू और कालातीत फसल ऋण के रुप में शेष हैं। सोमवार को मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डा.राजेश राजौरा के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई है कि राज्य शासन ने 31 मार्च 2018 की स्थिति में बकाया 2 लाख की सीमा तक के फसल ऋण माफ कर दिए हैं।

फैक्ट फाइल

  • कुल कृषक परिवार -3 लाख 12 हजार
  •  कर्जदार किसान -2 लाख 8 हजार  
  •  बकाया रकम - 1377 करोड़ 56 लाख 41 हजार  
  •  खेती का कुल रकबा - 4 लाख 16 हजार हे.  
  • वो बैंक जिनकी करोड़ों में फंसी है रकम  
  • इलाहाबाद बैंक - 335 करोड़ 74 लाख 67 हजार
  •  डीसीसीबी - 309 करोड़ 76 लाख
  •  मध्यांचल बैंक - 249 करोड़ 27 लाख  
  •  एसबीआई - 194 करोड़ 13 लाख 21 हजार
  •  यूबीआई - 73 करोड़ 2 लाख 11 हजार  
  •   एचडीएफसी - 49 करोड़ 81 लाख 5 हजार
  •   केनरा बैंक - 31 करोड़ 25 लाख 65 हजार
  •  पंजाब नेशनल बैंक - 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार  
  •  आईसीआईसीआई - 23 करोड़ 52 लाख 35 हजार
  •  डीसीसीए एंड आरबीबी : 22 करोड़ 19 लाख  
  •  आईडीबीआई : 17 करोड़ 45 लाख
  •  कारपोरेशन बैंक :  12 करोड़ 66 लाख 96हजार
  •  सेंट्रल बैंक आफ इंडिया : 10 करोड़ 85 लाख  
  •  बैंक आफ बड़ौदा : 7 करोड़ 68 लाख 58 हजार
  •  बैंक आफ इंडिया : 6 करोड़ 12 लाख 35 हजार
  •  यूको बैंक : 5 करोड़ 89 लाख  
  •  बैंक आफ महाराष्ट्र: 5 करोड़ 58 लाख    
  •  पंजाब एंड सिंध बैंक : 4 करोड़ 58 लाख 21 हजार  
  •  देना बैंक : 4 करोड़ 42 लाख 32 हजार  
  • यूनाइटेड बैंक : 4 करोड़ 22 लाख 32 हजार

Created On :   18 Dec 2018 8:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story