जेल से छूटा हत्यारा लूटपाट करते पकड़ाया

The killer who was released from jail was caught robbing
जेल से छूटा हत्यारा लूटपाट करते पकड़ाया
जेल से छूटा हत्यारा लूटपाट करते पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस के दावों पर यकीन करें तो घटना के तुरंत बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार हो गया। चाकू की नोंक पर माल वाहक वाहन के चालक को लूटने का आरोप है। यह प्रकरण जरीपटका थाने में दर्ज है। हकीकत यह है कि हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी कोनोराकाल में जेल से छूटा है। बाहर निकलकर वह साथियों संग मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। गिरफ्तार युवकों में यह कैदी भी शामिल है। 

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के करलीजर निवासी पंकज कुशवाहा (31) ने 29 अगस्त की रात तेज बारिश के कारण अपना मिनी माल वाहन (सीजी04एमएम2406) पार्क किया था। जरीपटका थाने से कुछ ही दूरी पर मार्टिनगनर स्थित पेट्रोल पंप पर पंकज ने वाहन की जांच की। इसी दौरान बाइक से तीन लोग आए। बाइक सवारों ने उससे वाहन से संबंधित कागजात मांगे। पंकज ने पूछा कि वह किस विभाग से हैं। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाल लिया। एक ने 10 हजार और दूसरे ने 5 हजार रुपए मांगे। पंकज ने इनकार किया।

पंकज को जख्मी कर 4 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल कुल 12 हजार रुपए का माल लूटकर फरार हो गए। पंकज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने आकाश सरोजकर (25), आकाश मेश्राम (25) और कमल काले (22) सभी इंदोरा निवासी को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। सभी कुख्यात बदमाश हैं। आकाश सरोजकर को हत्या के मामले में उम्रकैद हुई है। कोविड-19 के दौरान मई माह में वह जेल से छूटकर आया है। जेल से छूटने के बाद वह अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर फिर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 

Created On :   2 Sep 2020 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story