मौसम विभाग ने फिर जतायी बारिश की संभावना

By - Bhaskar Hindi |23 March 2023 3:38 PM IST
अमरावती मौसम विभाग ने फिर जतायी बारिश की संभावना
डिजिटल डेस्क, अमरावती । गुड़ी पाड़वा के दिन मौसम में कभी धूप, तो कभी छांव की स्थिति दिखाई दी। मौसम विभाग की माने तो एक सप्ताह इसी तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुरुवार को धूप खिलेगी और शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। कभी धूप कभी छांप की स्थिति के चलते न्यूनतम तापमान भले ही बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है लेकिन रात में गर्मी का एहसास नहीं होता है।
एक नजर में तापमान : जानकारी के अनुसार बुधवार 22 मार्च को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की वजह से 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की वजह से 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।
Created On :   23 March 2023 3:34 PM IST
Next Story