नागपुर में रिकवरी दर 91.71 पर पहुंची, कोरोना मृतकों की संख्या भी घटी

The recovery rate in Nagpur reached 91.71, the number of corona dead also decreased.
नागपुर में रिकवरी दर 91.71 पर पहुंची, कोरोना मृतकों की संख्या भी घटी
नागपुर में रिकवरी दर 91.71 पर पहुंची, कोरोना मृतकों की संख्या भी घटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ दिन से संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी दर लगातार बढ़ने से राहत मिल रही है। दूसरी ओर मृतकों की संख्या कम नहीं होने से चिंता ज्यों की त्यों बनी थी। लेकिन पिछले दो दिनों से मृतकों की संख्या में आ रही कमी ने राहत के संकेत दिए हैं। रविवार को 30 लोगों की मौत हुई है। इसमें शहर के 9, ग्रामीण के 10 और जिले के बाहर के 11 लोगों का समावेश है। शुक्रवार को मरनेवालों की संख्या 70 थी, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा घटकर 48 हुआ। रविवार को कुल 15554 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1133 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। वहीं 4519 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर 91.71 पर पहुंच चुकी है।

15554 नमूनों की जांच
रविवार को जिले में 15554 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 11543 नमूनों की टेस्ट की गई। इसमें शहर के 8937 और ग्रामीण के 2606 का समावेश है। वहीं 4016 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1686 और ग्रामीण के 2325 नमूने टेस्ट किए गए। अब तक कुल 2565272 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 1801252 नमूनाें की आरटीपीसीआर टेस्ट  व 764020 नमूनों की एंटीजन टेस्ट की गई है। शहर में अब तक कुल 1491543 नमूने और ग्रामीण में 309709 नमूनों की आरटीपीसीआर टेस्ट हुई है। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट शहर में 347346 और ग्रामीण में 416674 हो चुकी है।

1133 नए संक्रमित मिले
रविवार को जांच के दौरान 1133 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर में 726,  ग्रामीण में 396 व जिले के बाहर के 11 संक्रमित शामिल है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 463243 हो चुकी है। इसमें शहर के 325757, ग्रामीण के 136055 और जिले के बाहर के 1431 का समावेश है।

अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 29843 है। इनमें से 23056 मरीज होम आइसोलेट हैं। 6787 मरीजों का सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। मेडिकल में 640, मेयो में 300, एम्स में 159, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 61, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 19, आयूष हॉस्पिटल में 11, पांचपावली डीसीएचसी में 42, केटीनगर मनपा हॉस्पिटल में 21, लता मंगेशकर हिंगना में 89, लता मंगेशकर हॉस्पिटल सीताबर्डी में 25, एसएमएचआरसी में 124, रेलवे अस्पताल में 15, श्री आयुर्वेद पकवासा में 21 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य 215 अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में मिलाकर 5260 मरीज भर्ती हैं।

रिकवरी दर हुई 91.71%
 रविवार को स्वस्थ होनेवालों की संख्या 4519 रही। इसी के साथ रिकवरी दर 91.71 फीसदी पर पहुंच चुकी है। पिछले कुछ दिनों से स्वस्थ होनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण रिकवरी दर भी बढ़ रही है। स्वस्थ होनेवालों में शहर के 2705 और ग्रामीण के 1814 मरीजों का समावेश है। अब तक कुल 424850 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 305876 और ग्रामीण के 118974 शामिल हैं।

इन केंद्रों पर हुई जांच
रविवार को कुल 15554 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 14421 नमूने निगेटिव पाए गए हैं। 1133 नमूने पॉजिटिव आए हैं। प्राइवेट लैब में 7449, एंटीजन में 4011, मेडिकल में 1026, एम्स में 1458, मेयो में 910, आरटीएमएनयू में 562 और नीरी में 118 नमूनों की जांच हुई है। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 29843 है।  शहर के 15012 और ग्रामीण के 14831 का समावेश है।
 

Created On :   17 May 2021 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story