रेलवे लोको पायलट के 500 का थर्मस 5 लाख में पड़ा, खाते से गायब हुई राशि

The thermos of 500 of railway loco pilot was lying in 5 lakhs, the amount disappeared from the account
रेलवे लोको पायलट के 500 का थर्मस 5 लाख में पड़ा, खाते से गायब हुई राशि
रेलवे लोको पायलट के 500 का थर्मस 5 लाख में पड़ा, खाते से गायब हुई राशि

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेलवे लोको पायलट ने अमेजान कंपनी से 500 रुपए का थर्मस बुक किया। बाद में पसंद नहीं आने पर उसने आर्डर कैंसिल कर दिया। उसे 500 रुपए वापस मिलने के बजाय उसके ही बैंक खाते से 5 लाख रुपए गायब हो गए। साइबर अपराधी ने एनी डेस्क नामक एप डाउनलोड करने की सलाह देकर रेलवे लोको पायलट विज्ञान मेश्राम के बैंक खाते से 5 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान प्यारेलाल मेश्राम (53 शेंडेनगर, टेकानाका) शेंडे नगर टेका नाका निवासी रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 18 जुलाई 2021 को अमेजान कंपनी की वेबसाइट पर एक थर्मस का ऑर्डर बुक किया। रकम भी ट्रांसफर कर दी। बाद में ऑर्डर रद्द कर दिया, पर उसे 500 रुपए वापस नहीं मिले। विज्ञान मेश्राम ने गूगल पर अमेजान कस्टमर केयर का फोन नंबर खोजकर उस पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले वापस मिलने की गारंटी दी और ‘एनी डेस्क’ नामक एप डाउन लोड करने की सलाह दी। एप डाउनलोड करने के बाद पासवर्ड बताते ही मेश्राम के बैंक खाते से अलग- अलग समय में करीब 5 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। मेश्राम कपिल नगर थाने पहुंचे। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
 

Created On :   22 July 2021 4:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story