धार्मिक स्थल में चोरी करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धार्मिक स्थल में चोरी करनेवाले आरोपी को मानकापुर पुलिस ने धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी शेख अमीन शेख इब्राहिम उर्फ इकबाल (26) बड़ा ताजबाग आजाद कॉलोनी सक्करदरा निवासी से पुलिस ने सेंधमारी के 3 और वाहन चोरी के 5 मामले उजागर किया। आरोपी से करीब 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी वर्तमान समय में आईबीएम रोड गिट्टीखदान रोड पर अनवर शेख के मकान में किराए से रहता था। यह मूलत: बड़ा ताजबाग परिसर का निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लाॅट नंबर 175 जयहिंद नगर मानकापुर निवासी जावेद समीउल्ला खान (42) ने मानकापुर थाने में गत 5 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि जयहिंदनगर में एक धार्मिक स्थल में कांच की दानपेटी एक बगल से खोलकर नकदी 1 लाख रुपए चुरा ले गया। मानकापुर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी शेख अमीन को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर मानकापुर के अलावा लकड़गंज, पांचपावली, तहसील, अजनी और बुटीबोरी थाने में मामला दर्ज है।
Created On :   16 March 2023 12:11 PM IST












