जिले की विद्युत व्यवस्था पर पड सकता है प्रभाव

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना में भी मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन, मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन, विद्युत आउट सोर्स परिषद भोपाल, विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन के संयुक्त बैनर तले विद्युत के तकनीकी अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लगभग २०० कर्मचारीगण अनिश्चितकालीन हडताल पर रहे। इस दौरान सभी संघ के पदाधिकारियों व सहायक यंत्री सौरभ तिवारी ने बताया कि चारों संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों की जायज मांगों के निराकरण के लिए दिनांक ०६ जनवरी २०२३ से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन प्रस्तावित किया गया था।ि जिसका मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लॉयज एवं इंजीनियर्स द्वारा भी पूर्ण समर्थन दिया गया था। दिनांक ०५ जनवरी को प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा १५ दिवस के अंदर मांगों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से वार्ता करवाने और प्रत्येक मांग पर सकरात्मक निराकरण के आश्वासन दिए जाने के उपरांत आंदोलनरत् पांचों संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा सचिव मध्य प्रदेश की बात मानते हुए १५ दिवस के लिए आंदोलन को निरंतर मानते हुए कार्य बहिष्कार को स्थगित किया गया था परंतु अब मांगें पूरी न होने पर पुन: अनिश्चितकालीन हडताल की जा रही है।
जिसमें विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों का विभागीय पॉलिसी बनाकर संविलियन एवं वेतन वृद्धि व २० लाख रूपये का र्दुघटना बीमा करवाया जाये। विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमितिकरण भाजपा जनसंकल्प २०१३ अनुसार तत्काल किया जाये। विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी वर्गों के कर्मियों के लंबित फ्रिंज बेनिफिट्स का भुगतान किया जाये एवं अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम पॉलिसी लागू की जाये इसके अलावा अन्य मांगें शामिल हैं। दिनांक २१ जनवरी २०२३ से विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर हडताल पर जाने से मध्य प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प होने की संभावना है।
Created On :   22 Jan 2023 3:59 PM IST