- Home
- /
- केतन हुंडई से लाखों का माल ले उड़े...
केतन हुंडई से लाखों का माल ले उड़े चोर, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा रोड स्थित केतन हुंडई शोरूम में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए लाखों रुपए की नकद और गोल्ड ऐसा कुल 7 लाख रुपए का माल चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। बडनेरा पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से जांच करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र के केतन हुंडई शोरूम में शुक्रवार की सुबह स्टाफ शोरूम खोलने पहुंचे तो मैनेजर रूम का दरवाजा टूटा हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत शोरूम संचालक राहुल देवराव कुडमेघे को दी गई। पश्चात बडनेरा पुलिस को भी सूचित किया। थानेदार अवचार मौके पर पहुंचे। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ गल्ले से 5 हजार रुपए नकदी व 2 लाख रुपए का गोल्ड ऐसा कुल 7 लाख रुपए का माल चोरी कर फरार हो चुके थे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया जारी थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच-पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
Created On :   20 Aug 2022 9:52 AM GMT